रेस्क्यू किए गए इस नर बच्चे को अब एक प्यारभरे घर की तलाश है।
मुंबई की सड़कों पर संघर्ष कर रहे इस नन्हें से बच्चे को जब एक दयालु व्यक्ति ने उसे देखा और PETA इंडिया से संपर्क किया। हमारी टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर उसे बचाया और उसकी सावधानीपूर्वक जांच कर उसे आवश्यक चिकित्सीय उपचार प्रदान किया गया। उसकी स्थिति स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया जिसमें उसे गर्माहट देना, तरल पदार्थ देना, उचित पोषण, दवाइयाँ और लगातार निगरानी शामिल थी।
समय पर मिली देखभाल और करुणा की बदौलत वह धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगा। आज वह पूरी तरह ठीक हो चुका है और एक सक्रिय, चंचल और नटखट छोटे बच्चे के रूप में फलफूल रहा है। अब उसे अपने लिए एक स्थायी और प्यार करने वाले घर की जरूरत है।
बिल्ली का यह नटखट बच्चा लगभग एक महीने का है और उसे टीकाकरण की आवश्यकता है, जो उचित आयु होने पर किया जाएगा। PETA इंडिया उसकी नसबंदी और भविष्य के टीकाकरण का खर्च वहन करेगा, साथ ही मुंबई से ड्राइविंग दूरी या एक दिन की ट्रेन यात्रा तक की दूरी तक उसे अपने खर्च पर आपके पास भेजने में सहायता करेगा।
खरीदें नहीं, गोद लें! किसी बचाए गए पशु को नया जीवन दें और अपने घर को असीम प्रेम, खुशी और स्नेह से भर दें। यदि आप इस नन्हें दोस्त को अपने परिवार का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो हमें आपसे सुनकर खुशी होगी।
इसे गोद लेना चाहते हैं तो कृपया संपर्क करें: [email protected] या कॉल करें 9324938170
संकल्प करें कि आप पशुओं को कभी खरीदेगे नहीं बल्कि हमेशा जरुरतमन्द को गोद लेंगे

