PETA इंडिया के 2026 ‘कम्पैशनेट यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड्स’ के विजेताओं में भारत के डांसिंग स्टार आकाश थापा भी शामिल

Posted on by Surjeet Singh

साल 2026 की शानदार शुरुआत करते हुए, PETA इंडिया 30 वर्ष या उससे कम उम्र के पाँच ऐसे युवा उद्यमियों को सम्मानित कर रहा है जो क्रूरता-मुक्त और वीगन व्यवसायों के ज़रिए पशुओं के लिए एक अधिक दयालु दुनिया बना रहे हैं। PETA इंडिया इन्हें 2026 का ‘कम्पैशनेट यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड’ प्रदान कर रहा है।

  1. देहरादून में जन्मे डांसर आकाश थापा ने महज 21 साल की उम्र में अपना खुद का एनिमल-फ्री स्ट्रीटवियर ब्रांड स्काईड्रिप (Skydrip) शुरू कर दिया है। आकाश ने सोशल मीडिया पर व्लॉगिंग के ज़रिए एक इन्फ्लुएंसर के रूप में लोकप्रियता हासिल की और सुपर डांसर, झलक दिखला जा और रोडीज़ जैसे रियलिटी टीवी शोज़ में हिस्सा लेकर अपनी खास पहचान बनाई।

  1. इसी क्रम में 30 वर्षीय टेक्सटाइल वैज्ञानिक और सस्टेनेबल फैशन उद्यमी अधिराज शिंदे ने अपनी को-फाउंडर ऐश्वर्या लहरिया (जो स्वयं भी टेक्सटाइल वैज्ञानिक हैं) के साथ मिलकर फैशन इंडस्ट्री में कुछ अलग कर दिखाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने नासिक स्थित 100% प्लांट-बेस्ड फैशन सप्लाई चेन और PETA-स्वीकृत वीगन कंपनी ‘जिव्या (JIWYA)’ की शुरुआत की। इसका उद्देश्य पशुओं का शोषण किए बिना और पर्यावरण को बिना नुकसान पहुँचाए, उच्च-स्तरीय फैशन तैयार करना है। इसी मिशन के तहत फिल्म समीक्षक सुचारिता त्यागी ने 2024 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में जिव्या का गाउन पहना, वहीं पत्रकार मारियाना कोस्तानो कानो ने COP30 में क्लाइमेट स्ट्राइप्स ड्रेस पहनी।

 

  1. इंस्टीट्यूट ऑफ कलनरी एजुकेशन से पढ़ाई पूरी करने के बाद, 25 वर्षीय वीगन शेफ दिविज अग्रवाल यह दिखाना चाहते थे कि पशुओं का शोषण किए बिना भी बेहतरीन व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने नई दिल्ली में वीगन फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट कैनवस वी किचन (Canvas V Kitchen) की स्थापना की। उनका तरीका पाक-कला में रचनात्मकता को स्थिरता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ जोड़ता है, जिसमें मौसमी, ताज़े स्वादों और पर्यावरण के प्रति जागरूक तरीकों पर खास ध्यान दिया जाता है।

 

  1. वहीं बेंगलुरु में, 27 वर्षीय ध्रुव मुखीजा एनिमल टेस्टिंग-फ्री और वीगन स्किनकेयर ब्रांड द बेयर बार (The Bare Bar) के सह-संस्थापक, पशुओं के लिए सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उनका ब्रांड “प्यार, प्रकृति और पोषण” से प्रेरित उच्च गुणवत्ता वाले वीगन स्किनकेयर उत्पाद, मोमबत्तियाँ और एक्सेसरीज़ तैयार करता है।

 

  1. नई दिल्ली में ही, 26 वर्षीय सार्थक खंडेलवाल अपने PETA-स्वीकृत वीगन ब्रांड ‘व्यक्ति इंडिया (Vyakti India)’ के ज़रिए वीगन लेदर आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। यह प्लांट लेदर एक्सेसरी ब्रांड लोकप्रिय रियलिटी शो Pitch to Get Rich के फाइनल तक पहुँचा, जिसके जज बॉलीवुड के दिग्गज अक्षय कुमार, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और मलाइका अरोड़ा थे। कैक्टस, केला, ऑलिव, यूकेलिप्टस और अन्य पौधों से बने लेदर का उनके क्रूरता-मुक्त डिज़ाइनों में रचनात्मक उपयोग यह साबित करता है कि नैतिक्ता से भरा फैशन भी लग्ज़री, ट्रेंडी और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार हो सकता है।

जो भी व्यक्ति वीगन बनता है, वह हर साल लगभग 200 जानवरों को मांस, अंडा और डेयरी उद्योगों में होने वाले दुखद जीवन और भयावह मौत से बचाता है। लेदर से बने उत्पादों से परहेज़ करने वाले लोग गायों, भैंसों और अन्य पशुओं को उस क्रूरता से बचाते हैं जिसमें अक्सर होश में होने के दौरान उनका गला काट दिया जाता है। वहीं, केवल वीगन और बिना एनिमल टेस्टिंग वाले कॉस्मेटिक्स खरीदने से खरगोशों और अन्य पशुओं को उन निर्दयी प्रयोगों से बचाया जा सकता है, जिनमें रसायन उनकी आँखों या त्वचा पर लगाए जाते हैं।

हम सभी से अपील करता है कि वे इन प्रेरणादायक बदलाव लाने वालों का समर्थन करें और हमेशा ऐसे नैतिक, पशुओं के अनुकूल उत्पाद बनाने वाले व्यवसायों को चुनें जो पशुओं को शांति से जीने दें।

केवल वीगन कपड़े एवं सामग्री ही खरीदें

केवल गैर पशु परीक्षण वाले सौन्दर्य उत्पाद ही खरीदें