पशुओं को हटाने वाले सुप्रीम कोर्ट के अव्यावहारिक आदेश पर PETA इंडिया की कड़ी आपत्ति

Posted on by Surjeet Singh

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश जिसके तहत देशभर की सड़कों से करोड़ों गायों और बस शेल्टरों से लेकर कॉलेज कैंपस तक हर जगह मौजूद कुत्तों को हटाकर काल्पनिक शेल्टरों में बंद करने की बात कही गई है, क्रूरता और अफ़रातफ़री मचाने वाला आदेश है।  यह आदेश हकीकत से इतना कटा हुआ प्रतीत होता है कि इसमें बस डिपो और रेलवे स्टेशनों को भी कुत्तों को रोकने के लिए ऊँची दीवारों से पूरी तरह घेरने का सुझाव दिया गया है, मानो न्यायाधीश यह भूल गए हों कि फिर बसें और ट्रेनें बाहर कैसे निकलेंगी।

भारत में लगभग 5.25 करोड़ कुत्ते सड़कों पर रहते हैं, 80 लाख कुत्ते पहले से ही भीड़भाड़ वाले शेल्टरों में अच्छे घरों की प्रतीक्षा में हैं, और करीब 50 लाख बेघर मवेशी हैं जो मुख्य रूप से डेयरी उद्योग के शिकार हैं, जिसमें नर बछड़ों जो आगे चलकर दूध नहीं देंगे और दूध उत्पादन कम होने पर बेकार मानकर गायों को छोड़ दिया जाता है।

इन समस्याओं का समाधान मानवीय और व्यावहारिक तरीकों से ही संभव है और वे तरीके हैं: देशभर में एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स, 2023 का प्रभावी क्रियान्वयन और एक पूर्ण शाकाहारी, डेयरी-रहित (वीगन) जीवनशैली अपनाना।