यमुना बाढ़ से PETA इंडिया द्वारा बचाई गई बच्ची अब गोद लिए जाने के लिए तैयार है!

Posted on by Surjeet Singh

एक नन्ही योद्धा, लेकिन बड़े दिल वाली !

यह छोटा सी बच्ची  सिर्फ 45 दिन की थी जब दिल्ली में यमुना की बाढ़ के दौरान PETA इंडिया ने उसे बचाया। वह पूरी तरह अकेली, डरी हुई, निर्जलित और अपनी माँ से बिछड़ी हुई मिली। हालाँकि उसकी माँ की बहुत तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिल सकी। ऐसे में PETA इंडिया ने उसे सुरक्षित स्थान पर लाकर उसकी देखभाल शुरू की। समय पर इलाज और प्यारभरे देखभाल के चलते अब वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है और अब एक नया घर पाने के लिए तैयार है!

अब दो महीने की हो चुकी यह बहादुर बच्ची पूरी तरह बदल चुकी है! उसका डिवॉर्मिंग किया जा चुका है और आंशिक रूप से टीकाकरण भी हो गया है। वह अब एक चंचल, खुशमिजाज और इंसानों के साथ घुलने-मिलने वाली प्यारी सी पप बन चुकी है, जिसे प्यार और अपनापन बेहद पसंद है। PETA इंडिया उसकी नसबंदी (स्टरलाइज़ेशन) और भविष्य के टीकाकरण का पूरा खर्च उठाएगा। इसके अलावा, अगर आप दिल्ली से ड्राइविंग दूरी या एक दिन की ट्रेन यात्रा के भीतर रहते हैं, तो PETA इंडिया उसे आपके पास नि:शुल्क पहुंचाने में भी मदद करेगा। एक स्नेही साथी आपकी राह देख रही है क्या आप उसे घर देंगे? 🐶❤️

Adopt—Don’t Shop! Give a rescued animal a fresh start and fill your home with endless love, joy, and cuddles. 

If you’re looking to open your heart and home to a four-legged friend, we’d love to hear from you. Ready to adopt her? Contact [email protected] or call +91 9871437382.  

गोद लें — खरीदें नहीं! एक बचाए गए पशु को नया जीवन दें और अपने घर को प्यार, खुशियों और नटखट के जादू से भरें। अगर आप अपने दिल और घर के दरवाज़े किसी चार-पैर वाले दोस्त के लिए खोलना चाहते हैं, तो हम हमसे [email protected] या फिर +91 9871437382 पर संपर्क करें-

गोद लें, खरीदें नहीं — आज ही प्रतिज्ञा लें