PETA इंडिया के प्रयासों के बाद, कई भारतीय यूक्रेन से अपने पशु साथियों के साथ वापिस लौट रहे हैं

Posted on by Erika Goyal

PETA इंडिया की अपील के बाद पशुपालन और डेयरी विभाग ने यूक्रेन से अपने अभिभावकों के साथ भारत की यात्रा करने वाले पशु साथियों के लिए आयात आवश्यकताओं में ढील देने हेतु एक ज्ञापन जारी किया, और तभी से कई बचाय गए भारतीय अपने साथी पशुओं के साथ की गयी यात्रा का सुखद वितरण साझा कर रहे हैं।

इनमें से कुछ लोगों के अनुभव नीचे दिए गए हैं:

हम मोदी सरकार एवं विशेष रूप से “मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री” श्री पुरुषोत्तम रूपाला जी के आभारी है जिनके दयालु निर्णय के कारण पशु संरक्षकों को उनके पशु साथियों से अलग करने की अतिरिक्त त्रासदी को रोका जा सका।

हम “सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री” जनरल विजय कुमार सिंह जी का भारतीय नागरिकों और उनके संरक्षित पशुओं का संकट के समय साथ देने, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने और सभी परिवारों (बिल्लियों और कुत्तों सहित) को एक साथ रखने के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों हेतु धन्यवाद प्रकट करते हैं।

PETA इंडिया उन बहादुर भारतीयों की सराहना करता है जिन्होंने इस कठिन समय के दौरान भी अपने पशु साथियों का साथ नहीं छोड़ा।

पूरे विश्व के समक्ष यह साबित करने के लिए कि भारत एक पशु-प्रेमी देश है, कृपया हमारे साथ मिलकर सरकार का धन्यवाद करें।

अभी ट्वीट करें