क्रूएल्टी रिस्पॉन्स कोर्डिनेटर
पद का उद्देश्य:
PETA इंडिया की क्रूरता रिस्पॉन्स टीम (CRT) को पशुओं के साथ हो रही क्रूरता से संबंधित मामलों को संभालने और कानूनों को लागू करवाने में सहायता करना।
नौकरी की अवधि:
पूर्णकालिक (Full-time)
कार्य समय:
इस पद में दिन के समय, शाम और सप्ताहांत में काम शामिल होगा।
रिपोर्ट करेगा:
क्रूरता रिस्पॉन्स प्रोजेक्ट्स के मैनेजर को
स्थान:
मुंबई या दिल्ली (यह पद ऑफिस, फील्ड और रिमोट – तीनों तरह के काम में शामिल होगा)
मुख्य काम:
-
ईमेल या सोशल मीडिया से आने वाली पशु क्रूरता की शिकायतों पर जल्दी और सही तरीक़े से काम करना।
-
ऐसे मामलों में मदद करना जिनमें हाउसिंग सोसाइटी पालतू पशुओं पर गलत तरीके से रोक लगा रही हो – जैसे फॉर्म लेटर भेजना और कानूनी जानकारी देना।
-
स्थानीय पशु संगठनों या वॉलंटियरों के साथ मिलकर शिकायत दर्ज करवाना।
-
पुलिस, वन विभाग और SPCA के अधिकारियों के साथ मिलकर रिपोर्ट दर्ज करवाना (जैसे FIR या अन्य रिपोर्ट), और ज़रूरत हो तो खुद जाकर काम करवाना।
-
आम लोगों को समझाना कि वे कैसे पशु क्रूरता के मामलों में मदद कर सकते हैं।
-
वॉलंटियर और पुलिस आदि के संपर्कों की लिस्ट बनाकर उसे समय-समय पर अपडेट करना।
-
फोन, ईमेल और सोशल मीडिया से मिली शिकायतों का पूरा रिकॉर्ड रखना – क्या हुआ, कैसे किया और क्या नतीजा निकला।
-
PETA इंडिया की तरफ से प्रोफेशनल ढंग से लोगों, संगठनों, सरकारी अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और पुलिस आदि से बात करना।
-
मैनेजर जो भी दूसरा ज़रूरी काम दे, उसे पूरा करना।
जरूरी योग्यताएँ:
-
किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन
-
पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में काम करने का अनुभव (स्वयंसेवक के रूप में भी चलेगा)
-
कंप्यूटर चलाने की जानकारी
-
हिंदी और अंग्रेज़ी अच्छे से बोल और लिख सकें
-
कोई दूसरी भारतीय भाषा आती हो तो अच्छा रहेगा
-
समय का सही इस्तेमाल करना आता हो और एक साथ कई काम करने की क्षमता हो
-
बात करने और लिखने का तरीका अच्छा हो
-
पशु संगठनों, वॉलंटियर और सरकारी लोगों से धैर्य और शांति से बात करने की क्षमता हो
-
कानून के ज़रिए मदद करने, पशु क्रूरता रोकने और ज़रूरतमंद पशुओं की मदद करने का जुनून
-
दयालु, ज़िम्मेदार और अपने आप से काम करने वाला स्वभाव
-
मिलनसार और आत्मविश्वासी
-
पूरी तरह वीगनजीवनशैली अपनाई हो
-
ज़रूरत हो तो अकेले सफर करने की इच्छा और हिम्मत हो
-
PETA इंडिया के विचारों का समर्थन करते हों और उन्हें प्रोफेशनल तरीके से लोगों तक पहुंचा सकें
-
संगठन के मकसद के लिए समर्पित हों
आवेदन कैसे करें:
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कृपया यह फॉर्म भरें।