वर्णाकुलर आउटरीच कोऑर्डिनेटर
पद का उद्देश्य::
PETA इंडिया की वेबसाइट, वीडियो, पत्रों और अन्य दस्तावेजों को अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद करना, और अन्य स्थानीय भाषाओं में ट्रांसलेशन के लिए अनुवादकों से कॉर्डिनेट करना। इसके अलावा PETA इंडिया की हिंदी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स का प्रबंधन और अपडेट करना।
नियुक्ति की अवधि:
पूर्णकालिक (Full-time)
रिपोर्टिंग :
सीनियर मैनेजर – वर्णाकुलर आउटरीच
स्थान:
दिल्ली या मुंबई
मुख्य जिम्मेदारियाँ और कार्य:
-
PETA इंडिया की वेबसाइट, सोशल मीडिया, न्यूज़ रिलीज़, मीडिया स्टेटमेंट्स, न्यूज़लेटर, वीडियो स्क्रिप्ट्स, होर्डिंग्स, पंपलेट्स, पत्रों, डेमोंस्ट्रेशन से संबंधित सामग्री और अन्य जागरूकता सामग्री का अंग्रेज़ी से हिन्दी में सटीक और प्रभावशाली हिंदी अनुवाद करना।
-
अन्य भारतीय भाषाओं में काम कर रहे फ्रीलांसर अनुवादकों और प्रूफरीडरों के साथ कॉर्डिनेट करना व उनसे अनुवाद करवाकर दस्तावेगों को अन्य विभागों को सौंपना।
-
PETA इंडिया की हिंदी वेबसाइट का प्रबंधन और रखरखाव करना, जिसमें कंटेंट को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार अपलोड करना और समय-समय पर अभियानों, न्यूज़, ब्लॉग्स और वेबसाईट के अन्य भागों को अपडेट करना।
-
PETA इंडिया के हिंदी फेसबुक पेज और अन्य क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स के कंटेंट निर्माण में मदद करना। फॉलोअर्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों के विनम्र, जानकारीपूर्ण और स्वीकृत फॉर्मेट में उत्तर देना।
-
ऑनलाइन विभाग और कैंपेन टीमों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के लिए हिंदी क्रिएटिव्स बनाना और प्रतिदिन उन्हें अपडेट करना।
-
PETA इंडिया के वर्तमान और आगामी अभियानों की जानकारी रखना, जिससे हिंदी कंटेंट में एकरूपता और सटीकता बनी रहे।
-
एक सकारात्मक, व्यावसायिक और समाधान-उन्मुख सोच बनाए रखना।
-
सभी सौंपे गए कार्यों को समय पर और सटीकता के साथ पूरा करना।
-
अनुवाद और समन्वय के हर कार्य में पशु अधिकारों और PETA इंडिया के मिशन की अच्छी समझ लागू करना।
-
सुपरवाईजर द्वारा सौंपे गए अन्य कोई भी कार्य करना।
योग्यता:
-
अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद के क्षेत्र में कम से कम दो (2) वर्षों का व्यावहारिक अनुभव।
-
मजबूत कॉर्डिनेशन कौशल : मुख्य दायित्व कॉर्डिनेशन है इसलिए फ्रीलांस अनुवादकों की टीम के साथ एवं विभिन्न विभागों के साथ बेहतर तालमेल एवं कोओर्डिनेशन रखना।
-
अंग्रेज़ी से हिंदी में उत्कृष्ट अनुवाद कौशल और दोनों भाषाओं का बोलने और लिखने का ज्ञान।
-
सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंगेजमेंट की अच्छी समझ।
-
यदि वेबसाइट और सोशल मीडिया कंटेंट प्रबंधन का अनुभव है तो इसे अतिरिक्त योग्यता मन जाएगा।
-
कंप्यूटर चलाने की दक्षता।
-
समय प्रबंधन, संगठनात्मक कौशल और विवरणों पर विशेष ध्यान देने की क्षमता।
-
दबाव में कार्य करने और समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की योग्यता।
-
PETA इंडिया के मूल्यों का समर्थन एवं पशुओं से जुड़े मुद्दों एवं विचारों को सम्मानपूर्वक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता।
-
PETA संस्था के उद्देश्यों और मिशन के प्रति प्रतिबद्धता।
आवेदन कैसे करें:
PETA इंडिया में इस पद के लिए आवेदन करने हेतु कृपया यह फॉर्म भरें।