चीफ़ मेजर गिफ्ट्स अधिकारी
पद का नाम: चीफ़ मेजर गिफ्ट्स अधिकारी
स्थान: मुंबई या दिल्ली
काम का प्रकार: पूर्णकालिक
रिपोर्टिंग: डायरेक्टर, PETA इंडिया को
पद का उद्देश्य:
इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को PETA इंडिया के महत्वपूर्ण दानदाताओं (Vanguard Society के सदस्य) के साथ जुड़ाव बनाए रखना होगा। इसमें नए डोनर (दानदाताओं) को जोड़ने, उन्हें जागरूक करने और संस्था के काम के लिए लगातार समर्थन हासिल करने की रणनीति बनाना और उसे लागू करना शामिल है।
मुख्य ज़िम्मेदारियाँ:
- बड़े दानदाताओं, ट्रस्ट्स और फाउंडेशन से फंड जुटाने की योजना बनाना और उसे लागू करना
- मिड-लेवल से लेकर प्रमुख दानदाताओं तक के साथ नियमित संपर्क बनाए रखना और उनके योगदान को बढ़ाने की कोशिश करना
- ऐसे लोगों या संस्थाओं की पहचान करना जो बड़े स्तर पर दान दे सकते हों, और उनसे जुड़ने के लिए रणनीति बनाना
- दानदाताओं के लिए बढ़िया प्रेज़ेंटेशन, प्रस्ताव और अनुरोध तैयार करना
- हर दानदाता के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ाव बनाए रखने की योजना बनाना – चाहे वो मीटिंग हो, कॉल, ईमेल या पत्र
- दानदाताओं को संस्था की प्रगति, अभियानों और सफलताओं की जानकारी देना
- उन्हें दान के लिए धन्यवाद देना और उनकी सराहना करना
- सुनिश्चित करना कि दिए गए दान को सही जगह इस्तेमाल किया जा रहा है (वित्त टीम के साथ मिलकर)
- नए दानदाताओं की पहचान करना और उनके जुड़ने की संभावना को परखना
- बड़े दानदाताओं से जुड़ने के लिए देशभर में नेटवर्किंग कार्यक्रमों में भाग लेना
- संस्था द्वारा आयोजित फंडरेज़िंग कार्यक्रमों की योजना और उसमें सहयोग देना
- दानदाताओं के रिकॉर्ड को अपडेट रखना और सभी ज़रूरी जानकारियाँ दर्ज करना
- PETA इंडिया और अंतरराष्ट्रीय टीमों (जैसे कि डेटा, रिसर्च, कम्युनिकेशन आदि) के साथ मिलकर काम करना
- दानदाताओं से पेशेवर, ईमानदार और सम्मानजनक तरीके से बात करना
- संस्था के उद्देश्यों और अभियानों की जानकारी रखना और उसे स्पष्ट तरीके से लोगों को समझाना
- सुपरवाइज़र द्वारा दिए गए अन्य कार्यों को भी संभालना
ज़रूरी योग्यताएँ:
- हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) से फंड जुटाने का अनुभव
- लिखने और बोलने में अच्छी पकड़
- पशु अधिकारों और PETA इंडिया के अभियानों की जानकारी
- ध्यानपूर्वक काम करने की आदत
- पेशेवर रिपोर्ट और ईमेल तैयार करने की क्षमता
- दानदाताओं से आत्मीय और प्रभावी बातचीत करने की कला
- एक साथ कई काम संभालने की क्षमता
- स्वतंत्र रूप से काम करने और पहल लेने की आदत
- PETA इंडिया के मिशन और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता
आवेदन कैसे करें:
अगर आप PETA इंडिया में इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कृपया यह फॉर्म भरें।